फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those who fight on stage, what will they think about the country: Smriti Irani

जो मंच पर लड़ते हों, वे देश की क्या सोचेंगे : स्मृति ईरानी

Wed, 29 May 2024 05:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Those who fight on stage, what will they think about the country: Smriti Irani
चंडीगढ़। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचीं। उन्होंने रामदरबार के दशहरा ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने मनीष तिवारी और पवन बंसल पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता मंच पर लड़ते हों, वे देश की क्या सोचेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता लोकतंत्र का हनुमान बनकर भाजपा को विजयी बनाए।
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कहा कि वह केवल प्रचार करने नहीं, बल्कि आभार व्यक्त करने आई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें हर क्षेत्र में सशक्त बनाने का कार्य किया है। स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि पिछले दिनों वह चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए प्रचार करने आई थीं लेकिन उनके होते हुए मंच पर नेता फोटो के लिए झगड़ा कर रहे थे। कांग्रेस के नेताओं में सिर्फ फोटो खिंचवाने की होड़ थी। अब चंडीगढ़ की जनता सोच सकती है कि जिस पार्टी के नेता फोटो खिंचवाने के लिए लड़ रहे हों, वे देश की जनता, गरीबों और देश के बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़वासियों को कांग्रेस की सरकार में अठन्नी तक नहीं मिली। कांग्रेस देश के विकास के लिए नहीं, अपनी विरासत और सत्ता की भूख के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में 23 करोड़ महिलाओं के पहली बार बैंक खाते तब खुले हैं, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश के 27 हजार अस्पतालों में गरीब और जरूरतमंद जनता को आयुष्मान भारत योजना के कारण पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


...तो फ्री वैक्सीन पवन बंसल के घर से बरामद होतीः ईरानी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जब वैश्विक महामारी कोरोना से लोग दहशत में थे, तब मोदी सरकार ने मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगवाने और गरीबों तक फ्री राशन पहुंचाने का काम किया था। उस समय कांग्रेस के नेताओं ने भी कोरोना से बचाव के लिए फ्री टीके लगवाए थे, मगर बाद में मोदी को गाली देने का काम भी किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर कोरोना के समय कांग्रेस की सरकार होती तो गरीबों में वितरण किया जाने वाला राशन बाजार में बेच दिया जाता और कोरोना की फ्री वैक्सीन चंडीगढ़ में पवन बंसल के घर से बरामद होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed