फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time also Dhanas liquor shop will be the most expensive, reserve price Rs 10.39 crore

इस बार भी सबसे महंगा बिकेगा धनास का शराब ठेका, आरक्षित मूल्य 10.39 करोड़ रुपये

Sun, 06 Mar 2022 02:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
This time also Dhanas liquor shop will be the most expensive, reserve price Rs 10.39 crore
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के आबकारी व कराधान विभाग ने आबकारी नीति 2022-23 को लागू करने के बाद अब ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने एक साल के लिए ठेकों के आवंटन का आरक्षित मूल्य जारी कर दिया है। शराब पर लगने वाले ई-व्हीकल सेस को लेकर भी विस्तृत आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नई आबकारी नीति के अनुसार धनास के ठेके का आरक्षित मूल्य सबसे अधिक 10.39 करोड़ तय किया गया है। पिछली बार भी धनास के ठेके का ही आरक्षित मूल्य सबसे अधिक था, जो 11.55 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। धनास के साथ ही न्यू चंडीगढ़ की सीमाएं लगती हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हमेशा से ही दूसरे राज्यों के मुकाबले शराब सस्ती रही है और धनास पंजाब-हरियाणा के सीमा पर स्थित है। इस वजह से इस ठेके का आरक्षित मूल्य अधिक रखा गया है, क्योंकि यहां पर ठेका लेने के शराब वेंडर अधिकतम बोली लगाएंगे। प्रशासन को इस बार नीति में पिछले साल के मुकाबले अधिक राजस्व की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने एकाधिकार को रोकने के लिए इस बार तय किया है कि एक व्यक्ति या वेंडर को 10 ठेकों की अलॉटमेंट का ही अधिकार होगा। बता दें कि एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होनी है, जिसके चलते इसी माह ठेकों की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। विभाग ने इस बार ठेकों की संख्या नहीं बढ़ाई है और 96 ठेकों को ही ई-टेंडरिंग में रखने का फैसला लिया गया है। पिछली बार ठेकों की संख्या 94 से बढ़ाकर 96 कर दी गई थी।

इन ठेकों का आरक्षित मूल्य भी अधिक
धनास के अलावा सेक्टर-61 मार्केट के ठेके का आरक्षित मूल्य 8.54 करोड़ तय किया गया है। गांव मौली के ठेके का आरक्षित मूल्य 8.71 करोड़ और सेक्टर-47 सी मार्केट के ठेके का आरक्षित मूल्य 7.35 करोड़ निर्धारित किया गया है। सेक्टर-9 मार्केट के ठेके का आरक्षित मूल्य 7.15 करोड़ व सेक्टर-30 मार्केट का 7.26 करोड़ तय किया गया है। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया की अलॉटमेंट में भाग लेने के लिए इच्छुक वेंडरों को अपने आप को विभाग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा। आबकारी व कराधान विभाग के दफ्तर में बोलीदाताओं की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क भी स्थापित किया जाएगा। वहीं, विभाग की ओर से बोलीदाताओं के लिए एक वर्कशॉप का भी आयोजन करने की भी योजना है।
शराब पर इस प्रकार होगा ई-व्हीकल सेस
शराब का नाम कीमत ई-व्हीकल सेस प्रति बोतल
इंडियन मेड फॉरेन लिकर 650 रुपये तक 5 रुपये
651 से 950 6 रुपये
951 से 1200 8 रुपये
1201 से 1500 10 रुपये
1501 से 2500 11 रुपये
2501 से 3500 15 रुपये
3501 से 4500 18 रुपये
4501 से 7000 24 रुपये
7001 से ऊपर 35 रुपये
कंट्री लिकर 3 रुपये
इंपोर्टेड फॉरेन लिकर 40 रुपये
बीयर 2 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed