फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time 32 applications came for PGI Director

पीजीआई निदेशक के लिए इस बार आये 32 आवेदन

Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
This time 32 applications came for PGI Director
चंडीगढ़। पीजीआई निदेशक के पद के लिए अब तक पीजीआई समेत दूसरे संस्थानों से 32 आवेदन आ चुके हैं। पीजीआई से हेपेटोलॉजी विभाग के प्रो. विरेंद्र सिंह, जनरल सर्जरी के प्रो. अरुनांशु बेहरा समेत 20 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन के अनुसार, आवेदनकर्ताओं की फाइनल सूची तैयार करने के लिए सोमवार सुबह 10.30 बजे छंटनी की जाएगी। इसके बाद स्थिति साफ होगी कि पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक के पद की दौड़ में कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आवेदनकर्ताओं की संख्या 32 से कम भी हो सकती है, क्योंकि कई बार एक आवेदनकर्ता दो से तीन आवेदन डाल देता है। पीजीआई से आए आवेदनों में कई आवेदनकर्ता पोस्ट और बाई हैंड दोनों ही प्रक्रिया से आवेदन कर देते हैं। इससे संख्या बढ़ जाती है, लेकिन छंटनी के बाद सही स्थिति सामने आ जाती है।
विज्ञापन

बता दें कि पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम का कार्यकाल 31 अक्तूबर को पूरा हो रहा है। नियमत: नए निदेशक की नियुक्ति के लिए अप्रैल से प्रक्रिया शुरू कर दी जानी चाहिए थी, लेकिन इस बार महज 15 दिन पहले आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शनिवार शाम चार बजे तक 32 आवेदन आ चुके हैं। इनमें पीजीआई समेत अन्य संस्थानों के आवेदनकर्ता शामिल हैं। सोमवार को आवेदनों की छंटनी कर अंतिम सूची स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद मंत्रालय की कमेटी नाम तय कर आवेदकों का साक्षात्कार लेगी।
- कुमार गौरव, डीडीए, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed