फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thirty miles, Chandigarh, Pathankot, Beas river, traffic, bridge, Gurdaspur, Hoshiarpur, road

अब तीस किमी कम होगा चंडीगढ़ से पठानकोट का फासला

Tue, 14 Oct 2014 10:14 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Tue, 14 Oct 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
thirty miles, Chandigarh, Pathankot, Beas river, traffic, bridge, Gurdaspur, Hoshiarpur, road
मीरथल के नजदीक ब्यास दरिया पर 27.72 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है। पुल पर आगामी 30 नवंबर से आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को विधायक अश्विनी शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मीरथल से बाया मीरपुर, चौंता, समुचक्क, मगराला व दीनानगर तक की सड़क को 29 करोड़ रुपये की लागत से 23 फीट चौड़ा करने का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। यह पुल तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर के सड़क मार्ग को जोड़ेगा। इससे यातायात सुगम होगा। पुल निर्माण अकाली-भाजपा सरकार की ओर से अगस्त 2011 में शुरू कराया गया था।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पुल की लंबाई 400 मीटर है। पुल के बनने से पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लोगों को होशियारपुर, चंडीगढ़ व देश के अन्य राज्यों को जाने के लिए 30 किलोमीटर का रास्ता कम तय करना पड़ेगा। साथ ही लोगों के पैसे व समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मुहैया करने के लिए मलिकपुर (पठानकोट) में 45 करोड़ रुपये की लागत से जिला प्रबंधकीय कंप्लेक्स की इमारत के निर्माण जारी है। इसी तरह से जिले में बच्चों को उचित शिक्षा मुहैया करवाने के लिए पठानकोट में 10 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी कालेज की इमारत का निर्माण भी चल रहा है। दोनों इमारतों के निर्माण का कार्य 16 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed