{"_id":"615cb0f38ebc3e62931b0a0d","slug":"thieves-took-400-grams-of-silver-and-led-tv-by-breaking-the-lock-of-two-houses-chandigarh-news-pkl4291292130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सरकारी आवासों का ताला तोड़ 400 ग्राम चांदी व एलईडी टीवी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सरकारी आवासों का ताला तोड़ 400 ग्राम चांदी व एलईडी टीवी ले उड़े चोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 के दो अलग-अलग सरकारी आवासों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 400 ग्राम चांदी और 50 इंच की एलईडी टीवी लेकर फरार हो गए। सूचना पर सेेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहली वारदात दयाराम के घर में हुई। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारी हैं और सेक्टर-46 स्थित सरकारी आवास में परिवार समेत रहते हैं। सोमवार सुबह उनकी पत्नी किसी काम से जीरकपुर गई थीं। जबकि वह सुबह 10 बजे घर को ताला लगाकर पीजीआई चले गए। करीब साढ़े 11 बजे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पाया कि किसी ने घर से करीब 400 ग्राम चांदी चोरी कर ली है।
वहीं, दयाराम के आवास के ऊपर पहली मंजिल स्थित घर का भी ताला तोड़कर चोर 50 इंच की एक एलईडी टीवी चुरा ले गए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।