{"_id":"69543d2c434c1e0d43064d79","slug":"thieves-decamped-with-cash-jewellery-and-dollars-from-a-doctors-house-in-sector-10-chandigarh-news-c-16-pkl1049-910302-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-10 में डॉक्टर के घर से नकदी-जेवरात व डॉलर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-10 में डॉक्टर के घर से नकदी-जेवरात व डॉलर ले उड़े चोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10ए के एक मकान के फर्स्ट फ्लोर में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी, कीमती जेवरात, अमेरिकी डॉलर, घड़ी और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना के समय मकान मालिक शहर से बाहर थे। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित डॉक्टर बीएस नागार्जुन राव ने बताया कि वह 27 दिसंबर की रात करीब 1.30 बजे अपनी पत्नी डॉक्टर धात्री जोन्ना और बेटे मास्टर हितार्थ से मिलने ट्रेन से ऋषिकेश गए थे। 29 दिसंबर की सुबह करीब 4.30 बजे जब वह चंडीगढ़ लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई मिली। घर के अंदर दोनों बेडरूम खंगाले हुए थे और अलमारियों व कपबोर्ड से सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार चोर सोने-हीरे के झुमके, सोने का कड़ा, चेन व पेंडेंट, टैग ह्योर घड़ी, 70 हजार रुपये नकद, पासपोर्ट, क्रेडिट व फॉरेक्स कार्ड, लैपटॉप, आईपैड, बच्चों के सोने के कड़े, अंगूठी और 500 अमेरिकी डॉलर समेत अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।