फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves broke into the house and stole gold, silver jewellery and dollars.

Chandigarh News: चोरों ने घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के गहने और डालर उड़ाए

Tue, 21 Oct 2025 07:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole gold, silver jewellery and dollars.
ससुराल गई महिला लौटी तो घर में बिखरा मिला सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। दिवाली की रौनक में सेक्टर-45 के एक घर में चोरों ने ताला तोड़कर धावा बोल दिया। सोने-चांदी के आभूषणों, कीमती सिक्कों और करीब एक हजार अमेरिकी डॉलर ले गए। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-45, गांव बुड़ैल की निवासी छवि शर्मा ने बताया कि उनके पति साउथ अफ्रीका में नौकरी करते हैं। 18 अक्टूबर की शाम वे बच्चों समेत जीरकपुर स्थित ससुराल दिवाली मनाने गई थीं। 19 अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन किया तो घर लौटीं। मुख्य गेट और दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी से 20 ग्राम का सोने का सिक्का, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी का सिक्का, दो जोड़ी चांदी की पायल और करीब 1,000 अमेरिकी डॉलर गायब मिले।
विज्ञापन

घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed