स्कार्पियो और बाइक से आए पूर्व डिप्टी सीएम की कार के टायर चुराने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हाई प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है। चोर भी हाई प्रोफाइल हैं। जिसके घर में चोरी हुई है वह कोई आम आदमी नहीं बल्की प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन हैं।
चोरों ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को भी नहीं बक्शा। चोर उनकी कार के टायर चोरी करके ले गए। चोर पैदल नहीं, बल्कि कार और बाइक में आए थे और टायर कार में रखकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमोहन की कार रोजाना की तरह घर के बाहर गेट के नजदीक खड़ी थी। चंद्रमोहन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला है कि रात 12 बजकर 22 मीनट पर एक काले रंग की स्कार्पियों एवं एक बाइक पर करीब 6 युवक घर के पास आकर रूके।
काले रंग की स्कार्पियों और बाइक से छह चोर आए थे
इसके बाद यह युवक उनकी कार के पास आते हैं और कार के टायर खोलने लगे। टायर खोलने के बाद इन चोरों ने टायर उठाकर गाड़ी में रखे और फरार हो गए।
चंद्रमोहन ने कहा कि जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सबके सामने है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह मुख्य सड़क के पास पूर्व डिप्टी सीएम की गाड़ी के टायर खोलकर ले गए हैं।
सेक्टर 5 थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।