फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   These players from Chandigarh will play in Vijay Hazare Trophy

विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खेलेंगे ये खिलाड़ी

Fri, 12 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
These players from Chandigarh will play in Vijay Hazare Trophy
चंडीगढ़। विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली चंडीगढ़ टीम की सूची जारी की गई है। टीम की कप्तानी मनन वोहरा का सौंपी गई है। कोलकाता में 20 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। चंडीगढ़ का पहला मुकाबला 21 फरवरी को हरियाणा से होगा।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से चंडीगढ़ टीम के चयन के लिए सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियाें का कैंप चल रहा था। टीम के खिलाड़ियाें का कोविड टेस्ट बुधवार को कराया गया था। इसकी रिपोर्ट वीरवार को आई, जिसमें चंडीगढ़ टीम के सभी खिलाड़ियाें की रिपोर्ट में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसके बाद टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है
मनन वोहरा (कप्तान)
गुरिंदर सिंह (उप-कप्तान)
मोहम्मद अर्सलान खान
शिवम भांवरी
अंकित कौशिक
रमन बिश्नोई
अमृत लुबाना
गौरव पुरी
उदय कौल
जसकरनवीर सिंह
बिपुल शर्मा
जगजीत सिंह
मनदीप सिंह
जसकरनदीप सिंह
श्रेष्ठ निर्मोही
कुणाल महाजन
सारूल कंवर
अर्पित पन्नू
मुश्ताक अली ट्रॉफी के वक्त निर्मोही व बिश्नोई मिले थे संक्रमित
इस साल जनवरी में खेली जा चुकी मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेष्ठ निर्मोही और रमन बिश्नोई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चंडीगढ़ की टीम में जगह नही मिली थी। इस बार इन दोनों खिलाड़ियाें की रिपोर्ट सही आई है। इसके बाद इन दोनों की चंडीगढ़ टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय हजारे ट्राफी में इन टीमों से हाेंगे मुकाबले
बीसीसीआई की ओर से विजय हजारे ट्राफी के मुकाबलों का सारा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़ का पहला मैच 21 फरवरी को हरियाणा से होगा जबकि 23 फरवरी को टीम की भिड़ंत मेजबान बंगाल से होगी। चंडीगढ़ अपने तीसरे मैच में 25 फरवरी को सर्विसेज के विरुद्ध खेलेगी। वहीं 27 फरवरी को टीम को मुकाबला सौराष्ट्र के विरुद्ध होगा। चंडीगढ़ का अंतिम मैच 1 मार्च को जम्मू-कश्मीर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed