फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   These 15 places affected by dengue infection in Chandigarh

डेंगू का डंक: चंडीगढ़ में इन 15 स्थानों पर फैला संक्रमण, नहीं चेते तो उठाना पड़ सकता खामियाजा

Sun, 17 Oct 2021 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Oct 2021 06:13 PM IST
सार

चंडीगढ़ में शनिवार को डेंगू के 32 नए मामले सामने आए। अब तक के मरीजों की संख्या 365 पर पहुंच गई है। इनमें से अकेले 281 मरीज अक्तूबर माह में मिले हैं। शहर के जिन क्षेत्रों से 32 मरीज मिले हैं, उनमें मौलीजागरां, मनीमाजरा, दरिया, सेक्टर- 10, सेक्टर-47, सेक्टर-52, सेक्टर-66, हल्लोमाजरा, मलोया, फैदा, रायपुरखुर्द और सारंगपुर शामिल हैं। 

विज्ञापन
These 15 places affected by dengue infection in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

चंडीगढ़ में डेंगू तेजी से बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए मलेरिया विभाग लगातार बचाव कार्य करने में जुटा है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां से लगातार केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां बचाव कार्य में तेजी के निर्देश दिए हैं। चिह्नित किए गए 15 इलाकों में वे क्षेत्र भी शामिल हैं जो कोरोना की चरम स्थिति में ज्यादा प्रभावित थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की जनता से अपील है कि बचाव कार्य में विभाग का सहयोग करे, ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो। विशेषज्ञ इस बात की आशंका जता रहे हैं कि कोरोना के बाद डेंगू का कहर न आ जाए। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने पिछले वर्षों की तुलना में अब तक कहीं ज्यादा गतिविधि की है।
विज्ञापन


ये क्षेत्र हैं शामिल
मौलीजागरां, मनीमाजरा, दड़वा, हल्लोमाजरा, बहलाना, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर, मलोया, कॉलोनी नंबर-4, सेक्टर-25, सेक्टर-27, सेक्टर-22, धनास, सेक्टर-20, सेक्टर-19 और सारंगपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर इतनों पर हुई कार्रवाई

  • नोटिस- 7594
  • कारण बताओ नोटिस- 326
  • चालान- 434

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है। इसमें जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। -डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed