अब ग्राम पंचायतों में होगा वाई-फाई जोन, ये सुविधाएं भी होंगी खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सभी 6078 ग्राम पंचायतों में अगले दो वर्ष के अंदर वाई-फाई जोन, प्रत्येक घर को ब्रॉडबैंड से जोड़ने सहित सभी कस्बों व शहरों में महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में भी वाई-फाई जोन बनाए जाएंगे।
अगले तीन वर्षों में प्रत्येक गांव में 4 जी सर्विस भी मुहैया की जाएगी ताकि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों का तेजी से विकास हो सके। हरियाणा में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन व विनिर्माण (ईएसडीएम) नीति 2016 के प्रारूप में ये प्रावधान किए गए हैं।
हरियाणा सरकार ने उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के मद्देनजर आईटी और ईएसडीएम पॉलिसी 2016 तैयार की है।
एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि हरियाणा को आईटी और ईएसडीएम क्षेत्रों में निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है। प्रदेश की एक समान समृद्धि, प्रगति और एकसमान विकास के लिऐ नीति का प्रारूप तैयार किया गया है।
2020 तक होंगी 15 लाख नौकरियां
प्रवक्ता ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बीच डिजिटल अंतर कम करने के लिए हाइ स्पीड ओएफसी के जरिये सभी सरकारी कार्यालयों को जिला मुख्यालयों व उप-जिलों के साथ जोड़ा जाएगा।
2020 तक होंगी 15 लाख नौकरियां
इस नीति के तहत वर्ष 2020 तक आईटी-ईएसडीएम क्षेत्र में 15 लाख नौकरियां, सकल घरेलू उत्पाद के योगदान में बढ़ोतरी सहित 1000 पेटेंट की प्रस्तुति कर, हरियाणा को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।
इस नीति प्रारूप का उद्देश्य अगले पांच वर्षों के दौरान राज्य की आईटी और ईएसडीएम निर्यात में एमएसएमई के योगदान में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य भी है।