{"_id":"6686b86fab0e1aa553068bda","slug":"there-will-be-admissions-up-to-18-in-class-9th-to-11th-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-460423-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 9वीं से 11वीं कक्षा में 18 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 9वीं से 11वीं कक्षा में 18 तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के राजकीय व निजी स्कूलों में 9वीं से 11वीं कक्षा में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के पास अब दाखिला लेने का मौका है। शिक्षा विभाग की ओर से आगामी 18 जुलाई तक दाखिला लेने की अवधि को बढ़ाया गया है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता वाले सभी राजकीय और निजी स्कूलों में 9वीं से 11वीं कक्षा तक दाखिला अवधि बढ़ाई गई है। निर्धारित अवधि के दौरान जो भी विद्यार्थी दाखिला लेना चाहता है, उसे तुरंत प्रभाव से दाखिला दिया जाएगा। हालांकि यह भी निर्देश जारी किए कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य सीबीएसई की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंधु का कहना है कि आगामी 15 दिनों में 9वीं से 11वीं कक्षा तक दाखिला बढ़ाने से छात्रों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं, जिन विद्यार्थियों का आईटीआई या फिर अन्य कोर्सों में दाखिला नहीं हुआ था, वह नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए दाखिला लेना चाहते थे। अब विभाग की ओर से दाखिला अवधि बढ़ाई गई है, जिससे वंचित विद्यार्थी आसानी से दाखिला ले सकेंगे।
काॅलेजों में द्वितीय व तृतीय वर्ष के दाखिले आठ जुलाई से
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी कालेजों में द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाओं (यूजी और पीजी) में दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। आठ जुलाई से 30 जुलाई तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होगा। एक अगस्त से सात अगस्त तक 100 रुपये देरी फीस के साथ दाखिला कराया जा सकता है। इसके बाद आठ से 14 जुलाई तक 100 रुपये प्रति दिन देरी फीस के हिसाब से दाखिला कराया जा सकता है।