फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be a security review of the assembly again

Chandigarh News: शीतसत्र से पहले फिर होगी विधानसभा की सुरक्षा समीक्षा

Thu, 14 Dec 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
There will be a security review of the assembly again
-लोकसभा में सुरक्षा में चूक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-दर्शक दीर्घा की दीवार और होगी मजबूत
विज्ञापन

-दर्शक दीर्घा में बैठने वाले सदस्यों को कड़ी निगरानी के बाद ही भेजा जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा में सुरक्षा में चूक के बाद हरियाणा विधानसभा की दोबारा से सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। हरियाणा विधानसभा में 15 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि एक दिन पहले सुरक्षा रिव्यू किया गया था, जिसमें पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अब इस घटना के बाद वीरवार को फिर से सुरक्षा संबंधी बैठक की जाएगी। दर्शक दीर्घा या प्रवेश द्वार में यदि कोई कमी रहती है तो उसमें सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। विधानसभा सत्र देखने आए लोगों को कड़ी जांच के बाद प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हुई घटना चिंतनीय है। यह लोकतंत्र का मंदिर है और इसमें चूक होना गंभीर विषय है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके पीछे कौन लोग थे, उनका पता करके उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर से हरियाणा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल और डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक हुई थी। बैठक में तय हुआ कि विधायकों के साथ उनका सहायक स्टाफ विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। सत्र की कार्यवाही देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी व पत्रकार पहुंचते हैं। हालांकि उनके लिए प्रवेश पत्र जारी होते हैं और उन्हें देखने के बाद ही सुरक्षाकर्मी प्रवेश करने देते हैं। ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि विधानसभा भवन के अंदर दर्शक दीर्घा की दीवार काफी पतली है। उसे और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के बाद इस दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed