फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be a reshuffle in the administration, two PCS officers will go back on July 31

प्रशासन में फिर होगा फेरबदल, 31 जुलाई को वापस जाएंगे दो पीसीएस अधिकारी

Sat, 14 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
There will be a reshuffle in the administration, two PCS officers will go back on July 31
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में फिर फेरबदल होगा। पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ में काम कर रहे दो पीसीएस अधिकारियों को प्रशासन वापस भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पैनल मांगा है। प्रशासन में नौ पीसीएस और दो एचसीएस अधिकारी हैं। प्रशासन में अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने के लिए सात एचसीएस अधिकारियों का पैनल आ गया है। इसमें से दो अधिकारियों का प्रशासन चयन करेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने मार्च महीने में चार पीसीएस अधिकारियों को वापस भेजा था। ये सभी कार्यकाल से ज्यादा समय से चंडीगढ़ में थे। वर्तमान में राकेश पोपली (2016 से डेपुटेशन पर) और तेजदीप सिंह सैनी (अक्तूबर 2017 से डेपुटेशन पर) भी अपना कार्यकाल काफी पहले पूरा कर चुके हैं। प्रशासन ने इनके बदले पंजाब सरकार से पैनल भी मांग लिया है। नाम न छापने की शर्त पर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डेपुटेशन पूरा होने के बाद भी पंजाब सरकार अधिकारियों को वापस नहीं बुलाती। कई मामलों में प्रशासन भी अधिकारियों को वापस नहीं भेजना चाहता। दूसरी तरफ एचसीएस अधिकारियों का तीन साल का कार्यकाल पूरा होते ही हरियाणा सरकार उन्हें वापस बुला लेती है। कुछ महीने पहले कुछ एचसीएस अधिकारियों ने हरियाणा सरकार से एक्सटेंशन मांगी थी और चंडीगढ़ प्रशासन में काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन हरियाणा सरकार ने उनकी एक्सटेंशन को खारिज कर दिया और हरियाणा वापस बुला लिया था।
विज्ञापन

शहर में पीसीएस अधिकारी
राकेश पोपली : वर्ष 2016 से डेपुटेशन पर
तेजदीप सिंह सैनी : अक्तूबर 2017 से डेपुटेशन पर
हरजीत सिंह संधू : अक्तूबर 2018 से डेपुटेशन पर
सौरभ अरोड़ा : जुलाई 2020 से डेपुटेशन पर
पालिका अरोड़ा : सितंबर 2021 से डेपुटेशन पर
हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ : 23 मार्च 2022
अमनदीप सिंह भट्टी : 23 मार्च 2022
नीतीश सिंगला : 23 मार्च 2022
गुरिंदर सिंह सोढ़ी : 23 मार्च 2022
शहर में एचसीएस अधिकारी
प्रद्युमन सिंह : 3 मार्च 2021
शालिनी चेतल : 10 फरवरी 2022
शहर में दानिक्स अधिकारी
अखिल कुमार : फरवरी 2022
अमित कुमार : फरवरी 2022
एचसीएस अधिकारी गए, इनकी जगह नहीं आया कोई
विराट, रुचि सिंह बेदी, राधिका सिंह, मनीश लोहान, एसके जैन, तिलक राज, राजीव प्रसाद, डॉ. इंदरजीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed