फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be a fight for 1810 MBBS seats, government is busy in preparations.

Chandigarh News: एमबीबीएस की 1810 सीटों के लिए होगी जंग, तैयारियों में जुटी सरकार

Sat, 22 Jun 2024 09:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
There will be a fight for 1810 MBBS seats, government is busy in preparations.
छह जुलाई की संभावित पहली काउंसलिंग को लेकर तैयारी कर रहा पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय
विज्ञापन

हरियाणा में छह सरकारी, एक एडिड और छह निजी मेडिकल काॅलेज हैं
चंडीगढ़। नीट यूजी परीक्षा (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) के बाद अब हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। छह जुलाई को संभावित पहली काउंसलिंग को लेकर हरियाणा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से छह जुलाई की तिथि की घोषणा नहीं की है। बावजूद इसके हरियाणा सरकार की तरफ से पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय इसकी तैयारियों में जुटा है। काउंसलिंग की जिम्मेदारी हर बार की तरह इसी विश्वविद्यालय के पास है।
हरियाणा में छह सरकारी मेडिकल काॅलेज हैं और एक एडिड मेडिकल काॅलेज है, जबकि छह ही निजी काॅलेज हैं। इन सभी काॅलेजों में एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) की 1810 सीटें हैं। सरकारी काॅलेजों में 910 और निजी काॅलेजों में एमबीबीएस की 900 सीटें हैं। इसी प्रकार, सरकारी और निजी काॅलेजों की सीटों को मिलाकर बीडीएस की कुल सीटें 950 हैं। हरियाणा के कॉलेजों में एमबीबीएस की 15 प्रतिशत सीटें एमसीसी काउंसलिंग के माध्यम से अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के तहत और 85 प्रतिशत पंडित बी.डी. शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से आयोजित राज्य कोटा काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित की जाती हैं। वहीं, प्रदेश के निजी कॉलेजों में, एमबीबीएस की 100 प्रतिशत सीटें हरियाणा राज्य कोटा काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित की जाती हैं। हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी नीट को लेकर विवाद चल रहा है। केंद्र की तरफ से स्थिति साफ होते ही प्रथम काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। हालांकि, पहले से ही तमाम तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन



सरकारी मेडिकल काॅलेजों में एमबीबीएस सीटें
1. पीजीआईएमएस रोहतक 250
2. कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल 120
3. एचएचकेएम मेवात 120
4. बीपीएस खानपुर मेडिकल काॅलेज 120
5. महाराजा अग्रसेन मेडिकल काॅलेज अग्रोहा (एडिड) 100
6. ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज फरीदाबाद 100
7. श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय काॅलेज, छैंसा 100

निजी मेडिकल काॅलेजों में एमबीबीएस सीटें
एसजीटी गुरुग्राम 150
एमएम मुलाना 150
वर्ल्ड काॅलेज झज्जर 150
एनसी काॅलेज 150
आदेश कुरुक्षेत्र 150
अल फलह फरीदाबाद 150

अगली बार 2 हजार से पार होंगी हरियाणा में एमबीबीएस सीटें
हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में मेडिकल काॅलेज खोला जाए। इस दिशा में अब तक प्रदेश में कुल मेडिकल काॅलेजों की संख्या 15 हो चुकी हैं। दस साल पहले हरियाणा में एमबीबीएस की सीटें 700 थी, जो बढ़कर अब 1810 तक पहुंच गई हैं। आगामी साल से प्रदेश में तीन नए मेडिकल काॅलेज शुरू हो जाएंगे। इनमें भिवानी, जींद और महेंद्रगढ़ जिले के मेडिकल काॅलेज शामिल हैं। ऐसे में प्रत्येक काॅलेज में कम से कम 100-100 एमबीबीएस की सीटें होंगी, ऐसे में कुल सीटों की संख्या 2 हजार से पार हो जाएगी। 2025 तक एमबीबीएस सीटों की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed