फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be a big rally of BJP in all Lok Sabha constituencies of Haryana

मिशन 2024: हरियाणा के सभी लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की बड़ी रैली, 29 जनवरी को सोनीपत में गरजेंगे अमित शाह

Sat, 21 Jan 2023 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Jan 2023 12:23 AM IST
सार

29 जनवरी को अमित शाह दोपहर से शाम तक हरियाणा में रहेंगे। इस दौरान वह रैली को संबोधन के साथ-साथ एक तीर्थ स्थल का दर्शन करेंगे और एक लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। एक सवाल के जबाब में धनखड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए 4 लाख पन्ना प्रमुख तैयार किए जाने हैं।

विज्ञापन
There will be a big rally of BJP in all Lok Sabha constituencies of Haryana
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर/ अमित शाह

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी रैली करेगी। हर रैली में केंद्र से भाजपा का बड़ा नेता या फिर कोई केंद्रीय मंत्री इसमें शिरकत करेगा। इसके लिए भाजपा ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। इसी कड़ी में 29 जनवरी को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की गोहाना में रैली होनी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का दावा है कि रैली ऐतिहासिक होगी और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि इससे पहले फरीदाबाद में अमित शाह की और कुरुक्षेत्र लोकसभा के क्षेत्र कैथल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली हो चुकी हैं। शेष लोकसभा क्षेत्रों में आगामी दिनों में रैलियां की जाएंगी।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि 29 जनवरी को अमित शाह दोपहर से शाम तक हरियाणा में रहेंगे। इस दौरान वह रैली को संबोधन के साथ-साथ एक तीर्थ स्थल का दर्शन करेंगे और एक लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। एक सवाल के जबाब में धनखड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए 4 लाख पन्ना प्रमुख तैयार किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पिछली बार सरकार ने 15 अगस्त का कार्यक्रम 75 स्थानों पर मनाया था। इस बार भी सरकार 75 स्थानों पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती गत वर्ष हमने हर गांव और हर वार्ड में मनाई थी। इस बार हर ब्लॉक में जयंती मनाई जाएगी। वहीं संत रविदास जयंती को प्रदेश स्तर पर यमुनानगर, नरवाना और गुरुग्राम में मनाने का निर्णय लिया गया है।


11 फरवरी को भिवानी में होगी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
धनखड़ ने कहा कि दिल्ली में दो दिन हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में जी 20 सम्मेलन को लेकर केंद्र के नेता द्वारा पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed