फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was no rain even after the yellow alert, the scorching sun caused trouble

Chandigarh News: यलो अलर्ट के बाद भी नहीं हुई बारिश, तेज धूप ने किया परेशान

Mon, 04 Aug 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
There was no rain even after the yellow alert, the scorching sun caused trouble
शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


अगले तीन दिन तक यलो और रेड अलर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। यलो अलर्ट के बाद भी रविवार को सिटी ब्यूटीफुल में बारिश नहीं हो पाई। तेज धूप की वजह से गर्मी ने परेशान किया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश से यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस मानसून लगातार यलो अलर्ट जारी होने के बाद भी बारिश कम हुई थी। मानसून आगमन के बाद अभी तक चंडीगढ़ में महज 8.3 % फीसदी बारिश हो पाई है।
विज्ञापन


रात को हुई 12 मिमी बारिश

शनिवार रात को शहर में करीब 12 मिमी बारिश हुई थी। मौसम निदेशालय के आंकड़ों में पिछले 24 घंटे के अंदर में 12 मिमी का आंकड़ा दर्ज किया गया है। आने वाले पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम करीब 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article