फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was a huge crowd on the team of the corporation that went to demolish the illegal construction, returned without taking action

अवैध निर्माण गिराने गई निगम की टीम पर भारी पड़ी भीड़, कार्रवाई किए बिना लौटी

Mon, 25 Apr 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
There was a huge crowd on the team of the corporation that went to demolish the illegal construction, returned without taking action
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए यूटी प्रशासन ने अभियान चलाया है। रविवार सुबह एस्टेट ऑफिस की टीम खुड्डा जस्सू व खुड्डा लाहौरा में अवैध निर्माण गिराने के लिए गई थी लेकिन लोगों के विरोध के चलते टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। गांववासी सड़क पर ही बैठ गए और ट्रैक्टर भी सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर दिया ताकि टीम आगे न बढ़ सके।
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए रविवार को सुबह 8 बजे ही एस्टेट ऑफिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने प्रशासन के इस अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके अलावा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। इंफोर्समेंट विंग एक अधिकारी ने बताया कि वह सुबह गांव में अवैध निर्माण गिराने के लिए पहुंच गए थे लेकिन मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। इसके बाद उन्हें ये ड्राइव रद्द करनी पड़ी। अब किसी और दिन अवैध निर्माण गिराने के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

दीपा दुबे बोलीं- भाजपा सरकार अपना पीला पंजा दूसरे राज्यों तक की सीमित रखे
ड्राइव का विरोध करने पहुंची चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार को अपना पीला पंजा दूसरे राज्यों तक ही सीमित रखना चाहिए। अगर चंडीगढ़ में आम जनता के घरों पर बुलडोजर चलाने का प्रयास किया गया तो वह पूर्ण रूप से इसका विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि आज लोगों को घर से बेघर किया जा रहा है जबकि सरकार ने सभी को घर देने का वादा किया था। दीपा ने चंडीगढ़ के प्रशासक, उनके सलाहकार और सांसद से पूछा है कि इतनी गर्मी में प्रशासन इस तरह की ड्राइव चलाकर लोगों को परेशान क्यों कर रहा है। पहले उच्च अधिकारियों के घरों में जो अवैध निर्माण किया हुआ है, उसको हटाया जाना चाहिए। वह चंडीगढ़ में कहीं पर भी बुलडोजर नहीं चलने देंगे, क्योंकि उनकी पार्टी शहर के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी नंबर-4 पर भी जल्द हो सकती है कार्रवाई
यूटी प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित कॉलोनी नंबर-4 में रहने वाले लोगों को कॉलोनी खाली करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को शनिवार तक का समय दिया गया था जो खत्म हो गया है। प्रशासन की तरफ से शनिवार को मनीमाजरा में तोड़फोड़ की गई थी और रविवार को टीम खुड्डा जस्सू और खुड्डा लाहौरा पहुंची थी। अब माना जा रहा है कि प्रशासन जल्द कॉलोनी नंबर-4 पर भी कार्रवाई कर सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई का आम आदमी पार्टी की तरफ से काफी विरोध हो रहा है। शुक्रवार को लोगों ने राजभवन की तरफ कूच किया था, लेकिन उन्हें कॉलोनी के सरकारी स्कूल के पास रोक दिया गया था। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed