फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is water crisis in Nayagaon, the need is being met through tankers

Chandigarh News: नयागांव में पानी का संकट, टैंकर से हो रही जरूरत पूरी

Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
There is water crisis in Nayagaon, the need is being met through tankers
नयागांव। गर्मी शुरू होने से पहले ही वार्ड नंबर-3 और 4 में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। वार्ड नंबर-2 में सिंघादेवी और वार्ड-4 में गोबिंद नगर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताह में दो दिन ही पानी की सप्लाई आती है। इससे लोगों की सामान्य जरूरत भी पूरी नहीं होती है। सिंघादेवी निवासियों के अनुसार पहले तो पानी आता ही नहीं था। अब ट्यूबवैल भी लग गया है तो भी सप्लाई ठीक से नहीं आ रही है। कुछ क्षेत्रों में एक सप्ताह बाद पानी आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। हफ्ते में दो बार पानी आता भी है, तो उसका कोई समय नहीं है। लोगों को अपने खर्चे पर पानी के प्राइवेट टैंकर मंगवाकर घर का काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


----------------

वार्ड नंबर तीन का एक नया पानी का ट्यूबवेल 2023 से पास है। प्रशासन ने अब तक इसे नहीं लगाया है। जब भी पूछते हैं तो अधिकारी बोलते हैं कि जगह नहीं है। ऐसे में ट्यूबवैल कैसे लगे। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द वार्ड में दो नए ट्यूबवेल लगाए जाएं, ताकि पानी की सप्लाई टाइम पर लोगों को मिले। -तारा देवी, पार्षद वार्ड नंबर-3, नयागांव
विज्ञापन




हफ्ते में एक दिन पीने के पानी की सप्लाई का नंबर आता है। वार्ड में दो पानी के ट्यूबवैल लगे हैं। वह भी खस्ताहाल है। आगे गर्मियों में क्या हाल होगा इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। जल्द से जल्द वार्ड-3 और सिंघादेवी इलाके में नए पानी के ट्यूबवैल लगाए जाएं ताकि लोगों को राहत मिले। -दर्शन कुमार, निवासी वार्ड नंबर-3, नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की सप्लाई हफ्ते में दो दिन आती है। कई बार यह रात को आती है। वार्ड-4 के लोगों को गर्मियों में पानी की जरूर के लिए निजी पानी के टैंकर तक मंगवाने पड़ते हैं। यह बहुत खर्चीले होते हैं। इससे महीने का बजट गड़बड़ा जाता है। वार्ड में पानी की सप्लाई रोज दी जाए और टाइम पर दी जाए। - प्रिंस कुमार, निवासी वार्ड नंबर-4, नयागांव




वार्ड-3 में आगे के कुछ घरों में हफ्ते में दो दिन पानी आता था लेकिन जो क्षेत्र पीछे का है, उनमें तो मोटर चलाकर भी पानी नहीं आ रहा है। वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के जेई को फोन करते हैं तो यह फोन तक नहीं उठाता। ऐसे में किससे बात करें, कहां जाएं। - जगदीश सिंह बिष्ट, निवासी वार्ड-3 नयागांव



जैसे-जैसे गर्मी आती जा रही है पानी की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सर्दियों में तो कुछ काम चल भी जाता था लेकिन अब गर्मियों के दिनों में दिक्कत बहुत बड़ गई है। पानी की सप्लाई पूरा करने के लिए प्रशासन को इलाके में दो-तीन नए ट्यूबवैल जल्द लगाने चाहिए। - चन्द्रादत्त चौनियाल, निवासी वार्ड-3, नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed