फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is no heat in the month of June... it is raining after a little heat

Chandigarh News: जेठ के महीने में नहीं तपिश... थोड़ी सी गर्मी के बाद हो रही बारिश

Thu, 05 Jun 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
There is no heat in the month of June... it is raining after a little heat
विज्ञापन


चंडीगढ़।
सिटी ब्यूटीफुल में जेठ के महीने में माैसम सुहाना बना हुआ है। आलम यह है कि जब तपिश होने लगती है बारिश की फुहार से माैसम सामान्य हो जाता है। बुधवार को भी शहर में गर्मी और धूप से राहत रही। दोपहर के कुछ घंटों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर समय मौसम अच्छा रहा। रात करीब 9:00 बजे पंचकूला में हल्का बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
चंडीगढ़ में काफी दिनों बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.7 कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दरअसल, मंगलवार रात हुई बारिश और तेज हवाओं का असर अगले दिन भी रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन



मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि अभी दो दिनों तक मौसम 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन उसके बाद तापमान और गर्मी दोनों बढ़ेगी। 8 और 9 जून को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। पांच दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच दिनों का अनुमानित तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 जून 35 23
6 जून 37 25
7 जून 39 26
8 जून 41 27
9 जून 41 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed