फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   "There is a share of HS Phoolka in Noida Toll Plaza '

'नोएडा टोल प्लाजा में एचएस फुलका की नहीं है हिस्सेदारी'

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
"There is a share of  HS Phoolka in Noida Toll Plaza '
आप नेता एचएस फूल्का

आम आदमी पार्टी ने मुल्लांपुर दाखा से शिअद प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

विज्ञापन


आरोप लगाया है कि अयाली आप प्रत्याशी एचएस फुलका के खिलाफ झूठा प्रचार कर न सिर्फ उन्हें बदनाम कर रहे हैं, बल्कि वोटरों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। 

आप के ह्यूमन राइट सेल के कनवीनर एडवोकेट नवकिरण सिंह ने कहा है कि अयाली का वह आरोप पूरी तरह गलत है  जिसमें कहा गया है कि एचएस फुलका नोएडा टोल प्लाजा की उस कंपनी में हिस्सेदार हैं, जिसे 1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा चलाते हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवकिरण ने नोएडा टोल प्लाजा चलाने वाली नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के शेयरधारकों की सूची पेश की। कहा कि कंपनी की इस सूची में एचएस फुलका का नाम नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग से की गई चैनल बैन करने की अपील

"There is a share of  HS Phoolka in Noida Toll Plaza '
भारतीय निर्वाचन आयोग

एडवोकेट नवकिरण ने बताया कि पार्टी ने चुनाव आयोग से एक अन्य शिकायत पंजाब में बादल परिवार से संबंधित पंजाबी न्यूज चैनल के बारे में दी है, जिसके जरिये आप के खिलाफ लगातार झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस न्यूज चैनल का प्रसारण जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 123 (4) का खुला उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चैनल को पंजाब में चुनाव होने तक बंद किया जाए। 

आप ने माना, फुलका की पत्नी ने खरीदे थे कंपनी के शेयर
नवकिरण सिंह ने स्वीकार  किया कि एचएस फुलका की पत्नी ने कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर आनलाइन खरीदे थे। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह कंपनी किसकी है। 

उन्होंने कहा कि फुलका की पत्नी द्वारा खरीदे गए शेयर भी इतने कम हैं कि वह शेयरधारक को कंपनी के प्रमुख हिस्सेदारों में जगह नहीं देते। फुलका का मामले से कुछ लेना देना नहीं है और सभी जानते हैं कि एचएस फुलका लंबे समय से 1984 दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए मुकदमा लड़ते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed