फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is a need for decisive participation of women in the legal profession

Chandigarh News: कानूनी पेशे में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी की जरूरत

Mon, 19 May 2025 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
There is a need for decisive participation of women in the legal profession
चंडीगढ़। कानूनी पेशे में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी की जरूरत है, इससे सिस्टम बेहतर होगा। इंडियन वुमन इन कमर्शियल डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन की तरफ से आयोजित गोष्ठी में यह बातें रखी गई। गोष्ठी में
विज्ञापन

प्रमुख न्यायाधीशों, शिक्षाविदों और अधिवक्ताओं ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली विधिक व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

चंडीगढ़ के लॉ भवन में आयोजित गोष्ठी में न्यायमूर्ति मीनाक्षी मेहता ने सिरसा में पहली महिला न्यायिक अधिकारी के रूप में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को पारंपरिक सीमाओं से आगे जाकर नई विधिक भूमिकाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। न्यायमूर्ति विनोद एस भारद्वाज ने कहा कि हमें एक ऐसी प्रणाली चाहिए जो महिलाओं को अपवाद नहीं, अवसर के रूप में देखे। यह बदलाव सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पुरुषों को भी इसमें समान भागीदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

हमें एक अच्छा वकील कहना सीखना होगा न्यायमूर्ति- पंकज जैन
न्यायमूर्ति पंकज जैन ने कहा कि हमें महिला वकील य महिला जज जैसे लेबल हटाकर सिर्फ अच्छा वकील कहना सीखना होगा। योग्यता का कोई विशेषण नहीं होता। डॉक्टर श्रुति बेदी ने कहा कि जब तक विधि शिक्षा संस्थानों में लैंगिक तटस्थ मंच नहीं बनते, तब तक कोर्ट रूम में बराबरी की बात अधूरी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article