{"_id":"642741749beddddea101cb07","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-glass-of-the-car-parked-on-sukhna-lake-the-family-came-from-himachal-to-visit-chandigarh-news-c-16-pkl1043-102466-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुखना लेक पर खड़ी कार का शीशा तोड़ लाखों की चोरी, हिमाचल से घूमने आया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुखना लेक पर खड़ी कार का शीशा तोड़ लाखों की चोरी, हिमाचल से घूमने आया था परिवार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक घूमने आए हिमाचल के एक परिवार की कार का शीशा तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये नकद, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज उड़ा ले गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल के जिला मंडी के रहने वाले जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 29 मार्च को अपने निजी काम से परिवार के साथ चंडीगढ़ आए थे। इस बीच वह सुखना लेक घूमने पहुंचे। उन्होंने अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार सुखना लेक की सीढ़ी नंबर-3 के खड़ी की थी। जब लौटे तो कार का शीशा टूटा था और कार में रखा नकदी से भरा बैग व लैपटॉप गायब था। कार के अंदर रखे लेडीज पर्स में एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी थी। एक छोटे पर्स में 20 हजार की रखी नकदी भी गायब थी। इसके अलावा कार में रखे लैपटॉप के साथ-साथ पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस भी गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
25 मार्च को भी शीशा तोड़ हुई थी चोरी
पिछले कई दिनों से सुखना लेक की सीढ़ियों के पास खड़ी कारों का शीशा तोड़ कर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 25 मार्च को हरियाणा के अंबाला निवासी ने पुलिस को बताया था कि लेक की सीढ़ी नंबर-2 के पास खड़ी उसकी कार का शीशा तोड़कर चोरी हुई है। बताया कि उसने सीढ़ी नंबर-2 की पार्किंग में कार खड़ी की थी और सुखना लेक ट्रैक पर टहलने चले गए। जब रात करीब 10:15 बजे आए तो कार में दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और कार में रखा पर्स गायब था। पर्स में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और कुछ आईडी थे। इस मामले में भी केस दर्ज है, लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।