{"_id":"666f7ac419c7a294aa04fae7","slug":"theft-of-electrical-goods-from-factory-chandigarh-news-c-16-pkl1049-446573-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फैक्टरी से बिजली का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फैक्टरी से बिजली का सामान चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़।। शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों के कारण आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। 12 जून की रात भी चोरों ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्लॉट नंबर-447 में एक फैक्टरी से बिजली का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता सतीश गुलाटी निवासी सेक्टर-16 पंचकूला ने बताया कि उसकी उक्त फैक्टरी में से किसी ने 12 जून की रात अंदर घुसकर बिजली का सामान चोरी कर लिया। यह वारदात अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके यहां पहले भी चोरी हो चुकी है और तब भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।। अब उनकी फैक्टरी में दोबारा चोरी हो गई है। हालांकि पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद