{"_id":"67513b11ccc0cecd6f0d3a5d","slug":"theft-in-shop-of-united-business-board-manimajra-head-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manimajra: संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान की दुकान में चोरी, गल्ले से नकदी और ड्राई फ्रूट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manimajra: संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान की दुकान में चोरी, गल्ले से नकदी और ड्राई फ्रूट ले गए चोर
Thu, 05 Dec 2024 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:03 AM IST
सार
दुकान नंबर 1714 में शंभू ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रही करियाना और पंसारी की दुकान के रात को किसी ने ताले तोड़ दिए। आरोपी अंदर गल्ले में पड़ी करीब 10 हजार की नगदी और काजू, बादाम, और खजूर के कुछ पैकेट चुरा ले गए।
विज्ञापन
मनीमाजरा में दुकान में चोरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीमाजरा में मेन बाजार स्थित संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के पूर्व प्रधान सतीश कुमार बंसल की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
दुकान नंबर 1714 में शंभू ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रही करियाना और पंसारी की दुकान के रात को किसी ने ताले तोड़ दिए। आरोपी अंदर गल्ले में पड़ी करीब 10 हजार की नगदी और काजू, बादाम, और खजूर के कुछ पैकेट चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह 8:30 बजे लगी, जब सतीश कुमार शंभू का बेटा दुकान खोलने आया। उसने देखा कि दुकान का शटर खुला पड़ा है और शटर पर लगाया गया ताला साइड में गिरा हुआ था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है ताकि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले के बारे में कुछ सुराग मिल पाए।