{"_id":"693c7eb7d13eb376b50931aa","slug":"theft-in-medicine-companys-office-and-doctors-clinic-chandigarh-news-c-16-pkl1079-895510-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मेडिसिन कंपनी के ऑफिस और डॉक्टर के क्लीनिक में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मेडिसिन कंपनी के ऑफिस और डॉक्टर के क्लीनिक में चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। चोरों ने समाधि गेट स्थित एक मेडिसिन कंपनी के ऑफिस-गोदाम और पिपलीवाला टाउन के एक डॉक्टर क्लीनिक को निशाना बनाया। मेडिसिन ऑफिस से लैपटॉप, मोबाइल, डीवीआर और करीब 50 हजार रुपये जबकि डॉक्टर क्लीनिक से करीब 20 हजार रुपये चोरी हुए। दोनों मामलों में चोरों ने ताले और शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी रामेश्वर गिरि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इलाके में अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस केवल दावों तक सीमित है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।