{"_id":"6405d9a5e76b79fe390f5a05","slug":"theft-in-a-jeweler-shop-in-ludhiana-of-punjab-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दुकान की दीवार फांद अंदर घुसे चोर, 10 किलो चांदी व डेढ़ लाख की नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: दुकान की दीवार फांद अंदर घुसे चोर, 10 किलो चांदी व डेढ़ लाख की नकदी उड़ाई
Mon, 06 Mar 2023 05:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:52 PM IST
सार
बिल्ला ज्वेलर्स के मालिक बिल्ला ने बताया कि वह मार्केट एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को दुकान बंद रहती है। इसी दौरान पीछे से चोरों ने दुकान की दीवार फांद कर अंदर से जेवरात चोरी कर लिए और इसके अलावा अंदर पड़ी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
लुधियाना में अवतार मार्केट स्थित बिल्ला ज्वेलर्स की दुकान को शनिवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर दुकान में घुसे और उन्होंने करीब 10 किलो चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब मालिक दुकान पर पहुंचे। अंदर सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
इसके बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक बिल्ला ने बताया कि उन्हें पड़ोसी दुकानदारों पर शक है। वह करीब 15 दिन पहले ही किराये पर आए हैं और वहीं सोते थे। वह रविवार से ही गायब है। इसके बाद थाना दुगरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिल्ला ज्वेलर्स के मालिक बिल्ला ने बताया कि वह मार्केट एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को दुकान बंद रहती है। इसी दौरान पीछे से चोरों ने दुकान की दीवार फांद कर अंदर से जेवरात चोरी कर लिए और इसके अलावा अंदर पड़ी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर खोलकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अंदर देखा तो दीवार टूटी थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे जांचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिल्ला ने कहा कि करीब 15 दिन पहले साथ वाली दुकान पर नए किरायेदार आए हैं और वह नौजवान दुकान पर ही सोते हैं। वह सुबह से उन्हें दिखाई नहीं दिए। बिल्ला ने उन पर शक जताया है। पुलिस को इस बारे में बता दिया गया है। दुगरी पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।