फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft by breaking into house in Kalka, accused arrested

Chandigarh News: कालका में घर में घुसकर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking into house in Kalka, accused arrested
कालका। घर में घुसकर नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली गई है। एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार, कालका निवासी व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 19 मई 2026 को वह ड्यूटी पर गया था, जबकि उसकी पत्नी भी काम पर जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान घर में रखा वीवो मोबाइल फोन, जो चार्जिंग पर लगा था और नकदी चोरी हो गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम के नेतृत्व में एएसआई प्रवीण कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अनूप उर्फ नुप्पी, निवासी हंडिया मोहल्ला कालका को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल और 1500 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed