फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theatre fest, theatre world, international women's day, punjab kala bhawan, chandigarh news

एक महिला 'गुलबानो' के दर्द की कहानी, कलाकारों की जुबानी

Wed, 09 Mar 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
theatre fest, theatre world, international women's day, punjab kala bhawan, chandigarh news
थियेटर, प्ले, ड्रामा, नाटक - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कला भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन एक महिला की जिंदगी पर आधारित नाटक ‘गुलबानो’ का मंचन किया गया। इस नाटक के साथ ही पांच दिवसीय थिएटर फेस्टिवल का समापन हो गया।  रूपक कला केंद्र सोसायटी की ओर से वीणा शर्मा द्वारा लिखित नाटक ‘गुलबानो’ का निर्देशन संगीता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


‘गुलबानो’ कहानी है एक ऐसी महिला गुलबानो की। जिसने जिंदगी के 40 साल एक हवेली में काट दिए। वह भी उस गुनाह में, जिसमें वह अकेली नहीं थी। इस नाटक के जरिये कलाकारों ने यह बताने की कोशिश की कि कैसे एक महिला का लिया हुआ गलत फैसला उसकी पूरी जिंदगी को तबाह कर सकता है। कलाकारों ने नाटक का अंत एक कविता के साथ किया।
विज्ञापन


ये है कहानी
नाटक की कहानी गुलबानो नाम की एक ऐसी युवती की है, जिसे फिरोज नामक युवक से प्यार हो जाता है। हालांकि फिरोज पहले से शादीशुदा है। लेकिन इसकी जानकारी गुलबानो को नहीं है। गुलबानो तो बस उसके रंग-रूप पर फिदा है। दोनों के प्यार की खबर पूरे गांव को लग जाती है। इस पर फिरोज गुलबानो को घर से भगाकर ले जाता है और गांव में अपने पिता से मिलवाता है। उसके पिता जो गांव के सरपंच भी हैं, उसके इस कदम को गलत ठहराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर फिरोज गुलबानो से निकाह करने का प्रस्ताव रखता है और कहता है कि इस्लाम उसे 4 शादी करने की इजाजत देता है। इस पर उसके पिता जवाब देते हैं कि इस्लाम बेसहारों को सहारा देने के लिए चार शादी की इजाजत देता है न कि अय्याशी की। इस पर यह मुद्दा पंचायत तक पहुंचता है। यहां गुलबानो कहती है कि अब वह वापस घर नहीं जा सकती है। अगर वह घर गई तो उसके भाई उसे जान से मार देंगे। इस पर पंचायत गुलबानो की शादी फिरोज के चचेरे भाई आमिर से करने का फैसला लेती है।

आमिर गुलबानो से 20 वर्ष बड़ा है। हालात को देखते हुए गुलबानों को फैसला मानना पड़ता है। शादी के दिन ही आमिर गुलबानों से कहता है कि उसे परेशान होने की जरूरत नहीं वह इस हवेली में एक मेहमान की तरह है। समाज के सामने वह उसकी पत्नी जरूर है, लेकिन केवल समाज के सामने। समय बीतने के साथ गुलबानो को आमिर की अच्छाइयां पता चलती जाती हैं। आखिरकार एक दिन वह उसे दिल से अपना लेती है। इसके बाद दोनों के तीन बेटियां और एक बेटा होता है। बच्चों के बीच गुलबानों की जिदंगी बदल जाती है।

वह बेटे को पढ़ने के लिए विदेश भेज देते हैं। वहां गुलबानों के बेटे को फिरोज की बेटी से प्यार हो जाता है। एक दिन वह मां गुलबानों से फिरोज की बेटी से शादी करने की इच्छा जाहिर करता है। वह इससे इंकार कर देती है। इस पर उसका बेटा उसे जवाब देता है कि, तुम्हें तो फिरोज ने ठुकराया था, उसके बाद पिता ने उससे शादी की। मैं किसी ठुकराई हुई नहीं बल्कि पढ़ी-लिखी लड़की से शादी कर रहा हूं। इतना सुनते ही गुलबानों टूट जाती है और अतीत में हुई गलती को याद करती है कि कैसे उसकी एक गलती का खामियाजा वह आज तक भुगत रही है।


20 दिन में सीखी पंजाबी
नाटक ‘गुलबानो’ के सभी कलाकारों ने पहली बार अभिनय किया है। खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाली कोई भी कलाकार पंजाब पृष्ठभूमि से नहीं है। कोई हरियाणा तो कोई हिमाचल से है। गुलबानों का किरदार शिवानी और रितिका ने तो फिरोज का किरदार रागेश्वरी ने निभाया। आमिर का किरदार राशि ने निभाया। जबकि अन्य किरदारों को मृदुला, मयूरी, प्रतिभा और प्रियंका ने जीवंत किया। सभी कलाकारों ने इस पंजाबी नाटक के लिए 20 दिन में पंजाबी सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed