{"_id":"683cbd94433745e4f70460ec","slug":"the-young-man-hanged-himself-at-home-and-died-chandigarh-news-c-16-pkl1043-726064-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: युवक ने घर में लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: युवक ने घर में लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौली कांप्लेक्स में रहने वाले 29 साल के युवक अंकुश के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौलीजागरां थाना पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इसमें लिखा है.. आई लव यू मम्मी-पापा। जय बजरंग बली, हर-हर महादेव। पापा मां का इलाज करवा देना। मां को मेहंदीपुर बाला जी ले जाना। मैं कई दिनों तक रेलवे स्टेशन पर रहा। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।
शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि मौली कांप्लेक्स में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अंकुश ने घर में पानी की टंकी की पाइप से रस्सी के साथ फंदा लगा रखा था। पुलिस ने युवक को सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकुश अपने माता-पिता, भाई और बहन के साथ रहता था।