फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The world is adopting Sanskrit, we are doing evil: Swami

दुनिया संस्कृत अपना रही, हम बुराई कर रहे : स्वामी

Mon, 02 Oct 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The world is adopting Sanskrit, we are doing evil: Swami
चंडीगढ़। अमेरिका संस्कृत को कंप्यूटर की भाषा बनाने की तैयारी कर रहा है। विदेश में संस्कृत आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तैयार हो रहे हैं लेकिन हमारे लोगों को यह पता ही नहीं, हम अपने ही देश में संस्कृत की बुराई कर रहे हैं। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहीं। वह रविवार को सेक्टर-37 के लॉ भवन में भारत विकास परिषद चंडीगढ़ प्रांत की ओर से सनातन धर्म एवं भारत विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोल थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत कंप्यूटर के लिए अनुकूल भाषा है, इस बात को नासा ने माना है।
विज्ञापन

स्वामी ने कहा कि जब प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया जा रहा था तो लंदन के एक स्कूल के बच्चों ने संस्कृत में उनकी प्रशंसा की थी। उस स्कूल में नामांकन मुश्किल है। स्वामी ने कहा कि उस स्कूल के प्रिंसिपल छह वर्ष से लेकर 11 वर्ष तक के बच्चों को संस्कृत श्लोक बोलने के लिए प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय दुनिया के ज्यादातर देश हमारे यहां सामान खरीदने आते थे। हमारे ऊपर एक हजार वर्ष तक आक्रमण हुए, जिसके कारण हम गरीब हो गए। हमें किस तरह से आगे बढ़ना है, यह सोचना चाहिए। सनातन धर्म अटूट है। यह संस्कृत पर आधारित है।
विज्ञापन

स्वामी ने कहा कि हम सभी का डीएनए एक ही है। विश्व के कई विश्वविद्यालयों के जर्नल में रिपोर्ट छपी है। भारत में रहने वाले हिंदू, मुसलमान या क्रिश्चियन सभी का डीएनए एक है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोग गोरे और दक्षिण के काले डीएनए के कारण नहीं बल्कि धूप और ठंड की वजह से होते हैं। स्वामी ने कहा कि ओवैसी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह अरब से आए हैं। इस पर उन्होंने चुनौती दी कि हैदराबाद में लैब है, वहां डीएनए जांच करवा लें लेकिन ओवैसी अभी तक तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन अधिवक्ता अशोक सिंगला ने कहा है कि भारत और सनातन एक ही है। भारत को सनातन से अलग नहीं किया जा सकता। संविधान में भी आर्टिकल एक में भारत अर्थात इंडिया लिखा है। महामंडलेश्वर संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मानव को मानस से जोड़ने का नाम भारत है। अजय जग्गा ने मंच संचालन किया। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन सेवा अजय दत्ता ने आए सभी लोगों का धन्यावाद किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार शर्मा, महासचिव भुपिंदर कुमार के अलावा जसपिंदर कौर सूरी सहित कार्यक्रम में परिषद के सभी जोन और शाखाओं के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed