फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The work of new DC office will start this year, consultant appointed to decide the plan

Chandigarh News: नए डीसी ऑफिस का काम इस साल होगा शुरू, प्लान तय करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त

Sat, 25 Feb 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
The work of new DC office will start this year, consultant appointed to decide the plan
चंडीगढ़। शहर का नया सचिवालय बनाए जाने के बाद अब नया डीसी ऑफिस बनाने का काम इसी साल शुरू हो जाएगा। सेक्टर-17 स्थित शिवालिक व्यू होटल के पास खाली पड़ी जगह पर नया डीसी ऑफिस बनाया जाएगा। इमारत के प्लान के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने कंसल्टेंट नियुक्त कर लिया है।नया डीसी ऑफिस ग्रीन बिल्डिंग होगी, जो फाइव स्टार रेटिंग के सभी मापदंड पूरे करेगी। चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंदर ही वह नए डीसी ऑफिस का काम शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग ने इमारत का प्लान तय करने के लिए एक कंसल्टेंट की नियुक्ति की है, जिसे बिल्डिंग प्लान बनाने के लिए चार महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग की योजना के अनुसार नए डीसी ऑफिस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ एफिशिएंट वाटर फ्लो, एलईडी एफिशिएंट इंटीरियर लाइटिंग और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने की भी योजना है। एसटीपी से ट्रीट होने वाले पानी को इमारत में ही इस्तेमाल किया जाएगा। पानी के नल भी लो फ्लो के होंगे। इसमें कम पानी आने के कारण बर्बादी नहीं होगी। इंजीनियरिंग विभाग ने कुछ महीने पहले डीसी ऑफिस से उनकी जरूरतों का एक प्लान मांगा था, जिसके अनुसार वह नए ऑफिस में पहले तल पर ही पब्लिक डीलिंग से जुड़े विभाग रखना चाहते हैं। इसमें एस्टेट ऑफिस, सब रजिस्ट्रार ऑफिस, कोर्ट रूम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-17 के सौंदर्यीकरण परियोजना के अंतर्गत होना है नए डीसी ऑफिस का निर्माण
सेक्टर-17 स्थित शहर के मौजूदा डीसी ऑफिस बिल्डिंग को बाद में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में बदल दिया जाएगा। इस प्रस्ताव को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) की टीम ने 2021 में मंजूर किया था। नए डीसी ऑफिस का निर्माण सेक्टर-17 के सौंदर्यीकरण परियोजना के अंतर्गत ही होना है। मौजूदा डीसी ऑफिस को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में बदलने के साथ ही इसके फ्रंट में एक एम्फीथिएटर का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed