फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The work of building a bridge on Sukhna Cho will start soon

Chandigarh News: सुखना चो पर जल्द शुरू होगा पुल बनाने का काम

Sun, 10 Aug 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The work of building a bridge on Sukhna Cho will start soon
चंडीगढ़। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शास्त्री नगर के नजदीक सुखना चो पर बनने वाले पुल का काम जल्द शुरू होगा। इससे मनीमाजरा और सेक्टर-26 की कनेक्टविटी बेहतर होगी। इससे मनीमाजरा से आने-जाने वाले करीब दो लाख लोगों फायदा मिलेगा। यह पुल 500 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा। बारिश के मौसम में पुल पर पानी भरने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन

यह पुल सेक्टर 26 के टी-जंक्शन के पास से शुरू होकर शास्त्री नगर के पास खत्म होगा। टी-जंक्शन को भी दो मीटर ऊपर उठाया जाएगा। इसके साथ ट्रांसपोर्ट चौक की तरफ एक स्लिप रोड भी बनाई जाएगी। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि सेक्टर 26 की ओर से आने वाले ट्रैफिक के लिए मनीमाजरा की तरफ एक फ्री लेन दी जाएगी। इस तरह सेक्टर 26 से मनीमाजरा जाने वाले लोगों को बिना रुके जाने के लिए एक अलग रास्ता मिलेगा। पुल बनाने काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




यह पुल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, हरियाणा सचिवालय, सुखना लेक और उत्तरी सेक्टरों को जाने का मुख्य रास्ता है। मनीमाजरा, आईटी पार्क और दूसरे शहरों से आने वाले लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा पंचकूला से आने वाले ट्रैफिक के लिए शहर का एक मुख्य लिंक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2031 में रखा गया था

पुल बनाने का प्रस्ताव चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2031 में रखा गया था। जब 2023 में सुखना लेक का फ्लड गेट खोला गया तो पुलिया डूब गई थी। इस वजह से कई दिनों तक ट्रैफिक बंद रहा था। इसके बाद पुल की योजना बनाने के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया। इसे चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी की उपसमिति ने भी सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा का कहना है कि पुल का प्रस्ताव तैयार है। साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article