{"_id":"666ca12c2f1abfec7504db64","slug":"the-work-done-during-last-years-flood-has-not-been-paid-yet-chandigarh-news-c-16-pkl1010-444928-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पिछले साल बाढ़ में कराए काम का अब तक नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पिछले साल बाढ़ में कराए काम का अब तक नहीं किया भुगतान
विज्ञापन
20 ठेकेदारों के 25 करोड़ रुपये हैं बकाया, एसोसिएशन ने 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों पर जताई नाराजगी, 15 दिन में भुगतान करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बाढ़ की रोकथाम में जुटी हरियाणा सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सिंचाई विभाग के साथ काम करने वाले ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके पिछले बकाया का भुगतान नहीं किया तो वे बाढ़ आने पर कोई काम नहीं करेंगे। ऑल हरियाणा इरिगेशन कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव से मुलाकात कर अपनी समस्या बता दी है। सिंचाई मंत्री ने भुगतान न होने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई और 15 दिन में सभी लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
पिछले साल जुलाई में आई बाढ़ ने प्रदेश के 12 शहरों में कहर बरपाया था। तब बाढ़ से नदियों के तटबंध टूट गए थे, शहरों और खेतों में पानी भर गया था। तब सिंचाई विभाग ने ठेकेदारों से नदियों के तटबंध बनवाए थे। इन कार्यों में 20 ठेकेदारों के करीब 25 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन एक साल बाद सिंचाई विभाग ने ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया। ऑल हरियाणा इरिगेशन कांटैक्टर एसोसिएशन के प्रधान बलजीत पूनिया ने बताया, जब भी अधिकारियों के पास जाते हैं तो कोई न कोई बहाना बना देते हैं। अधिकारी हर बार कागजों में आपत्ति जता देते हैं। पिछले एक साल से अपना भुगतान लेने के लिए दौड़ रहे हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने दो दिन पहले सिंचाई मंत्री से मुलाकात की और कहा कि अगले दस दिन में पिछले कामों का भुगतान नहीं हुआ तो वह इस बार बाढ़ में काम नहीं करेंगे।