फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The woman of the girl going with the mother snatched away the mobile .. The police nabbed her quickly

युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 20 Apr 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
The woman of the girl going with the mother snatched away the mobile .. The police nabbed her quickly
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेस- 1 में बाजार से सब्जी लेकर मां के साथ आ रही युवती का एक युवक ने मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर वहां तैनात दो पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच कर कब्जे से मोबाइल बरामद किया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस राम दरबार फेस- 2 के रहने वाले विक्की राम (21) के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोनिका ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र फेस एक की निवासी है। वह बारहवीं कक्षा की छात्रा है। बीते रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हल्लोमाजरा से सब्जी लेकर मम्मी के साथ लौट रही थी। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पोल्ट्रीफॉर्म के पास पहुंची तो पीछे से एक युवक उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। उसने चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी वहां गश्त कर रहे सिपाही सुनील और रविंदर दौड़कर युवक को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राम दरबार फेस दो का रहने वाला विक्की राम है। पुलिस आरोपी को पकड़कर औद्योगिक क्षेत्र थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed