फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The winning streak continues in the Gully Cricket Tournament.

Chandigarh News: गली क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों के जीतने का सिलसिला जारी

Fri, 24 Apr 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The winning streak continues in the Gully Cricket Tournament.
चंडीगढ़। गली क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को कई मुकाबले खेले गए। शहर के विभिन्न सेक्टरों के मैदानों पर इनका आयोजन किया गया। वीरवार को मुकाबलों के दौरान सबसे बड़ा आकर्षण रहे अनुज कुमार, जिन्होंने जीएमएसएसएस सेक्टर-32 में टीम नंबर 176 की ओर से खेलते हुए 30 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे। टीम नंबर 173 के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अनुज की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम ने महज 9 ओवर में जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

दिन के मुकाबलों में कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज की। टीम नंबर 11 ने टीम नंबर 9 को 140 रन के बड़े अंतर से हराया, जबकि टीम नंबर 206 ने 99 रन की शानदार जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम नंबर 14 और टीम नंबर 142 ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं टीम नंबर 131, 107 और 48 ने भी जीत अपने नाम की। टीम नंबर 43 ने 5 रन से करीबी जीत हासिल की, जबकि टीम नंबर 39 ने 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed