फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The wife of a gurudwara attendant was assaulted and injured

Chandigarh News: गुरुद्वारे के सेवादार की पत्नी से अभद्र व्यवहार, मारपीट कर किया घायल

Mon, 27 Apr 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The wife of a gurudwara attendant was assaulted and injured
जीरकपुर। शहर के एक गुरुद्वारे में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक सेवादार की 50 वर्षीय पत्नी के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए हैं। इससे स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी रोष है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार घटना 23 अप्रैल शाम की है। उस समय वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी हरबंस सिंह वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने गंदी हरकतें कर अभद्र इशारे किए। जब कड़ा विरोध किया, तो आरोपी आपा खो बैठा और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस हमले में महिला को काफी चोटें आई हैं। पीड़िता के पति और गुरुद्वारे के सेवादार ने बताया कि वह पत्नी को तुरंत ढकोली के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां तैनात डॉक्टर सुधांशु ने बताया कि पीड़िता रात करीब 10 बजे अस्पताल आई थी। स्थिति गंभीर देखकर उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसी समय मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर पुलिस को सूचना भेज दी थी।
विज्ञापन



पुलिस की लापरवाही से परिवार में नाराजगी
परिजनों का आरोप है कि 25 अप्रैल को टेस्ट और इलाज के बाद वे ढकोली लौटे। पुलिस ने अब तक सुध नहीं ली है। उन्होंने कई बार थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को फोन किया। वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली ने इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत सख्त मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





मैं एक बार घटना का स्टेटस चेक करा लेती हूं। उसके बाद आईओ को भेज कर बयान भी दर्ज करा दिए जाएंगे। -गजल प्रीत कौर, एएसपी जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed