फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Western Distrbens Active, with rain hail may fall

एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Western Distrbens Active, with rain hail may fall
मौसम ने ली करवट - फोटो : फाइल फोटो

हिमालयन क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम के समय तेज हवाएं चलीं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रविवार को बारिश की पूरी संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन


हालांकि शनिवार का तापमान शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री कम रिकार्ड किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि शाम पांच बजे से लेकर अगले 36 घंटे के भीतर ओले गिर सकते हैं। बारिश के भी पूरे आसार हैं।


बारिश के बाद एक दो दिन धुंध भी पड़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो दिन बाद गिरावट दर्ज की जा सकती है। रात का तापमान 12 से नौ डिग्री तक जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed