{"_id":"604a869f8ebc3e8ca25446de","slug":"the-weather-will-change-today-chances-of-rain-in-tricity-chandigarh-news-pkl406826758","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बदलेगा मौसम, ट्राइसिटी में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बदलेगा मौसम, ट्राइसिटी में बारिश के आसार
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में देखा जा सकता है। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। एक दो स्थानों पर अच्छी बारिश के संकेत हैं। इससे दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा जबकि रात का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इससे उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं थम गई हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीरवार रात से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ पिछलों के मुकाबले ज्यादा सक्रिय है। इससे उम्मीद जताई जा चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस साल पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला फरवरी के आखिरी में हफ्ते से शुरू हुआ था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक कम आए। पूरे फरवरी में सिर्फ एक पश्चिमी विक्षोभ आया है। इसकी वजह से फरवरी करीब 70 सालों में सबसे गर्म दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पूरे रीजन में बारिश होने से वातावरण में ठंडक महसूस की जा सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी खबर आ सकती है। शनिवार को मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि अगले ही दिन 14 मार्च को फिर से बादल छा सकते हैं। अपने तीन दिन के पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते में भी पश्चिमी विक्षोभ आएगा।