फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather will change again, 15 will remain so after the recent cold

फिर बदलेगा मौसम, 15 के बाद ऐसा रहेगा ठंड का हाल

Sat, 14 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
The weather will change again, 15 will remain so after the recent cold
सर्दी का हाल

एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो सकता है। 14 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ी इलाकों सहित मैदानी इलाकों का मौसम बदल जाएगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे से अगले 36 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद मौसम बदलेगा। 15 से 17 जनवरी तक चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। खास तौर पर न्यूनतम तापमान में गिरावट और आ सकती है।
विज्ञापन


15 जनवरी को जबरदस्त ठंड के आसार
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से एक बार फिर से उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में आ सकता है। इससे 15 व 16 जनवरी को चंडीगढ़ में जबरदस्त ठंड पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते और पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड

The weather will change again, 15 will remain so after the recent cold
सर्दी का हाल

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बारिश व बर्फबारी के बाद हवाएं जब मैदानी इलाकों की ओर आएगी तो रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

एक हफ्ते और पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 21 जनवरी तक  कड़ाके वाली ठंड का दौर जारी रह सकता है। उसके बाद थोड़ी राहत मिलने के आसार है। 17 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होनी है। 

उसके बाद शीत लहर का दौर चलेगा। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में भी ठंड का दौर जारी रहने वाला है। शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में थोड़ी नरमी देखी गई। 

शुक्रवार को दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। वीरवार रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed