फिर बदलेगा मौसम, 15 के बाद ऐसा रहेगा ठंड का हाल
एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो सकता है। 14 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ी इलाकों सहित मैदानी इलाकों का मौसम बदल जाएगा।
शुक्रवार शाम पांच बजे से अगले 36 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद मौसम बदलेगा। 15 से 17 जनवरी तक चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। खास तौर पर न्यूनतम तापमान में गिरावट और आ सकती है।
15 जनवरी को जबरदस्त ठंड के आसार :
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से एक बार फिर से उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में आ सकता है। इससे 15 व 16 जनवरी को चंडीगढ़ में जबरदस्त ठंड पड़ सकती है।
एक हफ्ते और पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बारिश व बर्फबारी के बाद हवाएं जब मैदानी इलाकों की ओर आएगी तो रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
एक हफ्ते और पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड :
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 21 जनवरी तक कड़ाके वाली ठंड का दौर जारी रह सकता है। उसके बाद थोड़ी राहत मिलने के आसार है। 17 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होनी है।
उसके बाद शीत लहर का दौर चलेगा। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में भी ठंड का दौर जारी रहने वाला है। शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में थोड़ी नरमी देखी गई।
शुक्रवार को दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। वीरवार रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।