{"_id":"58976b9e4f1c1b953fe82dd5","slug":"the-water-pressure-was-low-in-the-evening-interrupted-supply-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को लो प्रेशर से आया पानी, आज से सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को लो प्रेशर से आया पानी, आज से सप्लाई बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
वाटर सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पानी के लिए रविवार शाम को हाहाकार मचा रहा। ग्राउंड फ्लोर पर लो प्रेशर से पानी आया, जबकि ऊपर की मंजिलों पर पानी नहीं चढ़ पाया। सोमवार शाम को ग्राउंड फ्लोर पर भी लो प्रेशर से पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
निगम का दावा है कि सुबह की सप्लाई पहले की तरह मिलती रहेगी। पंजाब के गांव मुरली खुर्द में कजौली वाटर वर्क्स के चौथे फेज की पाइप लाइन की रिपेयर हो रही है, जिसके चलते लोगों को पानी की दिक्कत से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस रिपेयर के कारण मोहाली के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इस लाइन से मोहाली में भी पानी की सप्लाई होती है। निगम के अनुसार बुधवार शाम को लो प्रेशर से पानी आएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि फेज की पाइप लाइन में जो भी दिक्कत आती है, उसके रखरखाव का खर्च निगम ही अदा करता है। सेक्टर-40 ए की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलविंदर सैनी का कहना है कि रविवार शाम को ग्राउंड फ्लोर पर लो प्रेशर से पानी आया है। जबकि ऊपर की मंजिलों में रहने वाले नीचे आकर पानी भर रहे हैं।