फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The victory of the students' struggle, the administration reduced the price of food in the mess

छात्रों के संघर्ष की हुई जीत, प्रशासन ने कम किए मेस में खाने के बढ़े दाम

Sat, 23 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The victory of the students' struggle, the administration reduced the price of food in the mess
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सथ के कार्यकर्ताओं की ओर से मेस के बढ़े मूल्यों को वापस करवाने और कंप्लसरी डाइट को 30 से 15 करवाने को लेकर एक महीने पहले वीसी दफ्तर के बाहर धरना शुरू किया गया। इसके बाद एसएफएस और पीएसयू ललकार ने भी धरना प्रदर्शन शुरू किया। एबीवीपी, इनसो, आईएसए, एनएसयूआई, एएसए इत्यादि पार्टियों ने भी पीयू प्रशासन को इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। चंडीगढ़ पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को पीयू प्रशासन की ओर से छात्रों के साथ बैठक की गई और मेस में खाने के मूल्यों को कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन के अनुसार लड़कों के लिए प्रति थाली 40 रुपये से घटाकर 39, लड़कियों के लिए प्रति थाली 38.50 से घटाकर 37.50 और स्पेशल डाइट प्रति थाली 48 रुपये से घटाकर 45.50 कर दी गई है। इसके अलावा कंप्लसरी डाइट को 30 से घटाकर 15 कर दिया गया है। बैठक में पीयू प्रशासन की तरफ से डीएसडब्ल्यू मैन, डीएसडब्ल्यू वुमन, एसोसिएट डीएसडब्ल्यू, पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. नवल किशोर, चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी चरणजीत सिंह और एसएचओ रणजोध सिंह व सभी छात्र संगठनों से एक पदाधिकारी शामिल था।
विज्ञापन

6 मई को दीक्षांत समारोह, धरना खत्म करना बन गया था चुनौती
पीयू की ओर से 6 मई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यातिथि उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू हैं। ऐसे में वीसी दफ्तर के बाहर एक माह से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना खत्म करना प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती बना था। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी ने वीरवार रात को धरना दे रहे छात्रों से बात की और धरना खत्म करने की सलाह दी। ऐसे में छात्रों ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं। पीयू प्रशासन बैठक करे और मुद्दा हल कर ले। इस पर डीएसपी की ओर से पीयू प्रशासन के साथ छात्रों की शुक्रवार को बैठक करवाई गई और मुद्दे को हल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू प्रशासन के फैसले से सहमत
सथ के कार्यकर्ता रिमरजोत सिंह ने बताया कि एक माह से हम संघर्ष कर रहे थे। छात्रावास में छापे डाले गए, घर शिकायत भेजी गई, विभागों से दबाव डलवाया गया। इसके बाद जाकर छात्रों के साथ बैठक कर मुद्दा हल किया गया है। पीएसयू ललकार के अमनजीत ने बताया कि छात्रों के संघर्ष के कारण ये संभव हुआ है। बिना संघर्ष के कोई मुद्दा हल नहीं होता। इनसो के परवेश बिश्नोई ने बताया कि मेस मूल्यों को लेकर छात्रों की मांग सामान्य डाइट के लिए 38 और स्पेशल डाइट के लिए 42 या 43 थी, लेकिन बैठक के बाद प्रशासन के फैसले पर सबने सहमति जताई। एबीवीपी के अमित पुनियां ने बताया कि छात्रों को परेशान करने के बाद मुद्दा हल किया गया है। एनएसयूआई के निखिल ने कहा कि पीयू प्रशासन के फैसले से सहमत हैं।

कोट्स...
पीयू में 6 मई को वीआईपी दौरा होना है। इसके चलते परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सही नहीं था। छात्रों पर कार्रवाई न करनी पड़े, इसलिए उनके साथ वीरवार रात को बैठक की और मुद्दे सुने। इसके बाद पीयू प्रशासन के साथ शुक्रवार को बैठक करवाई गई। - चरणजीत सिंह, डीवाईएसपी, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed