{"_id":"68e296e903a55a1d390c84e0","slug":"the-transfer-of-the-mohali-phase-11-vegetable-market-to-the-public-works-department-puda-was-opposed-and-a-letter-was-written-to-the-governor-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-837376-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोहाली फेज-11 सब्जी मंडी को पुडा को हस्तांतरित\n करने का किया विरोध, राज्यपाल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोहाली फेज-11 सब्जी मंडी को पुडा को हस्तांतरित करने का किया विरोध, राज्यपाल को लिखा पत्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मोहाली फेज-11 की सब्जी मंडी पंजाब शहरी नियोजन और विकास प्राधिकरण (पुडा) को हस्तांतरित करने के फैसले का विरोध करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है।
बाजवा ने पत्र में कहा कि मंडी बोर्ड ने यह मंडी पुडा को देने का फैसला लिया है। राज्यपाल को खुद इस मामले में हस्तक्षेप कर रिपोर्ट मांगनी चाहिए ताकि फैसले से व्यापारियों का कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि जुलाई में आवंटित की गई डबल-स्टोरी दुकानों के व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने उम्मीद के साथ यहां निवेश किया था।
यहां व्यापारिक गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। साथ ही उपभोक्ताओं पर भी इसका असर पड़ सकता है, क्योंकि उनको महंगी सब्जियां खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा। नई मंडी बनने में समय लगेगा। व्यापारियों के पुनर्वास और उचित मुआवजे के साथ ही इस योजना पर आगे बढ़ना चाहिए।