{"_id":"cea256554bf8ae1b0dbedca482436f55","slug":"the-thief-entered-the-house-of-former-army-commander","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आर्मी कमांडर के घर में घुसा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आर्मी कमांडर के घर में घुसा चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 03 Mar 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 चौकी क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को करीब पौने चार बजे वेस्टर्न कमांड के पूर्व आर्मी कमांडर के घर को चोर ने अपना निशाना बनाया। लेकिन, सिक्योरिटी सिस्टम का अलार्म बजने से घर में जाग हो गई, जिससे चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सका।
विज्ञापन
चोर खिड़की का शीशा काटकर घर में दाखिल हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-5 थाने में चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।
रिटायर्ड आर्मी कमांडर एसआर घोष ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने चार बजे घर में लगा सेंसर अलार्म बजने लगा। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे, लेकिन जब उठकर देखा तो एक व्यक्ति घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
जिससे चोर भाग गया। पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घोष ने बताया कि उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं।
घटना के समय घर पर घोष के अलावा उनकी पत्नी, सफाई करने वाला एक गार्ड और कुक था। फोरेंसिक टीम ने आकर घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए।