फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The temple resonated with chants and hymns of Baba Balak Nath.

Chandigarh News: बाबा बालक नाथ के जयकारों और भजनों से गूंजा मंदिर

Thu, 04 Jun 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The temple resonated with chants and hymns of Baba Balak Nath.
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे 52वें वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव के तहत बुधवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस में डूब गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बलाचौर से आए भजन गायक मिंटू टकरोला ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर तक नृत्य करते रहे। उन्होंने जोगिया तैनूं साडी नहीं, सानूं तेरी लोड, तूं कर मोर सवारी, उड़ गया मैं रही वाजां मारदी, इक्क पिंड विच जोगी आया, रतनो दियां गऊआं चारदा, तेरे शाह तलाइयां दी जोगिया, धूड़ मथे नी लावा और मां नैणा देवी ए तैनूं बुलावे सहित कई लोकप्रिय भजन सुनाए।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार चड्ढा, महासचिव कलमेश चंद पटपटिया और कोषाध्यक्ष तरसेम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह धूना पूजन से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर सुख, समृद्धि और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed