फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The teenager missing at the store, accused of abduction

दुकान पर गई किशोरी लापता, अगवा करने का आरोप

Sun, 24 Aug 2014 01:12 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर। Updated Sun, 24 Aug 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
The teenager missing at the store, accused of abduction
दुकान पर सामान लेने निकली किशोरी वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता लगा कि किशोरी दुकान पर नहीं आई।
विज्ञापन


इधर-उधर लड़की को तलाश के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी लड़की को पास में रही रहने वाले एक युवक ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन शहर के निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को तबीयत ठीक न होने के कारण वह स्कूल नहीं गई। सुबह 10 बजे के करीब उसकी पास घर के पास ही दुकान पर कुछ सामान लेने गई। लेकिन घर वापस नहीं आई। उन्होंने दुकान पर पता किया तो मालूम हुआ कि लड़की दुकान पर नहीं आई।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। सहेलियों सहित रिश्तेदारी में उसके बारे पता किया किंतु कोई जानकारी न मिली। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आसपास पूछताछ में उन्हें पता लगा है कि उनके पड़ोस में रहने वाला मोहरा अंबाला निवासी गुलशन लड़की पर काफी दिन से शादी का दबाव बना रहा था। उसी दिन से गुलशन भी दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि गुलशन ने गलत नीयत से उनकी लड़की का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुलशन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नार सिंह ने बताया कि आरोपी और किशोरी की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed