{"_id":"583b30394f1c1b5f29088843","slug":"the-teacher-will-be-stay-on-tower-as-the-result-didn-t-come-in-meeting-with-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से बैठक रही बेनतीजा, टावर पर ही रहेंगे दोनों टीचर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से बैठक रही बेनतीजा, टावर पर ही रहेंगे दोनों टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और बेरोजगार ईटीटी टीचरों की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद टावर पर चढ़े दोनों टीचरों ने नीचे उतरने से मना कर दिया है। शनिवार शाम को पंजाब सीएम व टीचरों के बीच बातचीत हुई थी। टीचरों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पंजाब ईटीटी- टीईटी बेरोजगार शिक्षक यूनियन के स्टेट हेड अमरजीत सिंह कंबोज ने बताया कि सीएम के साथ शनिवार शाम को करीब आधा घंटे तक बातचीत हुई। लेकिन सीएम ने उनकी कोई बात नहीं मानी। इसके चलते दीपक व राकेश अब टावर से नीचे नहीं उतरेंगे। साथ ही अमरजीत ने चेतावनी दी कि शहर में इस तरह के प्रोटेस्ट अब और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दोनों बेरोजगार शिक्षक 3 नवंबर की रात को सेक्टर 3 स्थित पंजाब भवन में लगे मोबाइल टावर पर चढ गए थे। इसके बाद से ही दोनों ऊपर ही हैं। वहीं 17 नवंबर को दो महिलाओं समेत तीन टीचर भी सेक्टर 3 में ही एक घर में लगे टावर पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन
लेकिन 22 नवंबर की रात को वो तीनों सीएम से मीटिंग फिक्स होने के बाद नीचे उतर आए थे। जबकि राकेश और दीपक ने मीटिंग के सफल होने के बाद नीचे उतरने की बात कही थी।