फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The sword of action hangs on the five rebel JJP MLAs.

Chandigarh News: जजपा के बागी पांचों विधायकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 15 Mar 2024 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs on the five rebel JJP MLAs.
व्हिप जारी करने के बावजूद पांचों विधायक रैली की बजाय पहुंचे थे विधानसभा
विज्ञापन

पार्टी ने बुलाई राज्यस्तरीय बैठक में किया मंथन, विधायकों को जारी होगा नोटिस
चंडीगढ़। जजपा के पांच बागी विधायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। व्हिप जारी होने के बावजूद विधानसभा में पहुंचने और हिसार रैली में हिस्सा नहीं लेने को जजपा ने गंभीरता से लिया है। पार्टी पहले विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी, अगर विधायक जवाब नहीं देते हैं तो बाद में कानूनी राय लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा जाएगा। पांचों विधायकों की गतिविधियों को पार्टी अनुशासनहीनता मान रही है। वीरवार को पार्टी कार्यालय में दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में इस पर मंथन किया। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों, प्रभारियों के साथ राज्यस्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि व्हिप के उल्लंघन को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। जांच कराई जाएगी कि कौन-कौन से विधायक विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद थे। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।इन सभी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

जजपा के पांच विधायक नारनौंद से रामकुमार गौतम व नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा के शुरू से बगावती सुर रहे हैं। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बाद टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, बरवाला से जोगीराम सिहाग और गुहला चीका से ईश्वर सिंह भी बागी हो गए हैं और हिसार रैली से दूरी बना ली थी। व्हिप जारी होने के बाद भी ये पांचों सदन में पहुंचे थे, हालांकि वोटिंग के समय बाहर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के पांच विधायकों की गई थी सदस्यता
साल 2019 में इनेलो के पांच बागी विधायकों की सदस्यता रद्द हो गई थी। इनेलो के विधायक होते हुए जजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने पर इनेलो ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत की थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने पांचों विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। इनमें नरवाना से पिरथी सिंह नंबरदार, चरखी दादरी से राजदीप फोगाट, डबवाली से नैना चौटाला, उकलाना से अनूप धानक और फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद शामिल थे।



विधानसभा का विशेष सत्र अचानक बुलाया गया था, इसलिए सुबह 10 बजे पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया। विधायकों से कहा था कि वे वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे। पांच विधायक सदन में पहुंचे जरूर थे, लेकिन वोटिंग के समय बाहर चले गए थे। जहां तक हिसार रैली में नहीं आने का सवाल है तो इस पर पार्टी विचार कर रही है। पूरे आकलन के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।
- निशान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, जजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article