फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The struggle of a woman from a rural environment showed in a virgin virgin bride

उपान्यास कुंवारी दुल्हन में दिखाया ग्रामीण परिवेश की महिला का संघर्ष

Mon, 18 Jan 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
The struggle of a woman from a rural environment showed in a virgin virgin bride
टैगोर थिएटर में उपन्यास कुंवारी दुल्हन का विमोचन करते प्रो सौभाग्यवर्धन, कवि जय गोपाल अश्क व अन्? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। लेखिका डॉ. उर्मिला कौशिक सखी के उपन्यास ‘कुंवारी दुल्हन’ का विमोचन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रोफेसर सौभाग्य वर्धन ने किया। लेखिका ने उपन्यास में 40 वर्ष पहले की ग्रामीण पृष्ठभूमि में महिलाओं के संघर्ष को दिखाने की कोशिश की है। इसकी कहानी एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका गांव के अमीर लड़के रेप करते हैं। लेकिन लड़की का पिता समाज परिवार की मान-मर्यादा को ऊंची रखने के लिए लड़कों पर कार्रवाई नहीं करवाता। इससे आहत लड़की खुद अपने दोस्त के साथ मिलकर उन लड़कों की हत्या की योजना बनाती है और प्रतिशोध लेती है। उपन्यास में महिलाओं के प्रति समाज के दोगले रवैए पर कटाक्ष किया गया है।
विज्ञापन

कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांधा
उपन्यास विमोचन के साथ इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन करवाया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता कवि जय गोपाल ‘अश्क’ अमृतसरी ने की। कवि सम्मेलन में उर्मिला कौशिक ने कहा कि वो मेरी रूह में बसता है, बस इतना फसाना है, मैं उसकी हो तो जाऊं पर मेरे आगे जमाना है। कवि जय गोपाल ‘अश्क’ ने कहा कि मेरे माहौल में वो अजनबी मालूम होती है, मेरे लब तक जो आई है, हंसी मालूम होती है। इस मौके पर अन्य कवियों ने अपनी गजल व नज्में पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed